मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में किया ट्रीटमेंट प्लांट व लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की।
इसके साथ ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है।
यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है, वही मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत है। स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है, गौरतलब है कि शिवर ट्रीटमेंट प्लांट मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे आज मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है।
More Stories
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...

Average Rating