पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानियों को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि - Uttarakhand Samachar

आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी।

पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिदानियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्हों ने कहा पुलवामा आंतकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन किया। कहा कि आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *