गणतंत्र दिवस को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने किया परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गणंतत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउण्ड पर सेना एवं अर्द्धसेनिक बल, पुलिस परेड की रिहर्सल का अवलोकन किया।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने परेड ग्राउण्ड पर संचालित निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए गणतंत्र दिवस से पूर्व कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल के साथ ही विभिन्न तैयारियां एवं व्यवस्थाएं का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोलिया नृत्य (अल्मोड़ा), जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एवं सामाजिक संस्था चकराता द्वारा हारूल नृत्य, राजेश्वरी पर्यावरण एवं संस्कृति समिति उत्तरकाशी द्वारा रांसो नृत्य (नरू बिरोला, संगम सांस्कृतिक समिति द्वारा मेला नृत्य (गढवाली नृत्य), कुमाऊ लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट चम्पावत द्वारा छपेली नृत्य, प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं सेना एवं पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिकों द्वारा परेड एवं पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल महिला बैंड द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 9 विभागों की झांकियां लगेगी जिनमें उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पर्यटन, ग्राम्य विकास, वन एवं पशुपालन विभागों की झांकियां रहेगी।
More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating