एम्मार इंडिया के CEO ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीते दिन सचिवालय में एम्मार इंडिया के CEO कल्याण चक्रवर्ती ने भेंट कर बताया कि जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों हेतु 150 प्री-फेब्रिकेटेड हट्स बनाये जाएँगे। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की मदद हेतु अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। ऐसे समय में प्रभावितों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो, इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र की भूगर्भीय जांच में केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी संस्थान जुटे हैं। जल्द ही इस संबंध में ठोस कार्य योजना पर काम किया जायेगा, प्रभावितों के पुनर्वास हेतु स्थायी समाधान के भी प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्षेत्र का नियोजित विकास भी हमारी प्राथमिकता है। सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामरिक महत्व वाला जोशीमठ क्षेत्र सुरक्षित हो, यह अपने पुराने स्वरूप में लौटे तथा आगामी यात्रा भी सुनियोजित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए हम सब को इस दिशा में भी कार्य करना है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating