पर्यटन मंत्री ने किया संस्कृति निदेशालय एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण
देहरादून: उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति निदेशालय एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम मुख्यालय का औचक निरिक्षण कर लंबित पड़े बिलों के भुगतान शीघ्र करने के साथ-साथ चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज संस्कृति सचिव हरीश चंद्र सेमवाल के साथ अचानक एमडीडीए, डालनवाला स्थित संस्कृति निदेशालय पहुंचे और कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के महीनों से लंबित बिलों के भुगतान ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव संस्कृति को तत्काल बिलों के भुगतान के आदेश देने के साथ-साथ विभाग में कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने को कहा। ज्ञात हो कि अप्रैल 2022 से अभी तक सांस्कृतिक कलाकारों के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा था।
इसके पश्चात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड़ स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम मुख्यालय का भी औचक निरिक्षण किया और महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी को निर्देशित किया कि सभी प्रकार के पेंडिंग बिलों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए। महाराज ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की शीघ्र डीपीसी किए जाने के भी महाप्रबंधक को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ग्रेजुएटी और एरियर आदि सभी प्रकार की लगभग 43 करोड़ की देनदारियों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating