मुख्यमंत्री ने कहा शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना सम्मान की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क में आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गामल्ल की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांललि दी। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के समय शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद दुर्गामल्ल के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना सम्मान की बात है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल द्वारा देश की आजादी के लिए दिया गया महत्वपूर्ण योगदान हमारी स्मृति में हमेशा रहेगा। हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे ऐसे महाननायकों के बारे में जान सके, इसके लिए आजादी के अमृत महोत्सव में ऐसे महानायकों की याद में देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भारत की आजादी के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे अमर सेनानियों का बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देने का कार्य करेगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।
More Stories
स्वास्थ्य और सुरक्षा: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान।
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का बिगुल बज चुका है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म करते हुए...
हादसा: रुड़की में चलती कार में लगी आग से इलाके में दहशत, कार पूरी तरह खाक।
हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार, 19 फरवरी की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुड़की क्षेत्र में एक चलती...
चार्जिंग पर मोबाइल और बाहर ताला: क्या खटीमा में किसी ने रची बड़ी साजिश?
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में गुरुवार, 19 फरवरी की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया,...
चंद्रग्रहण की वजह से बदली होली की तारीख, 4 मार्च को मनेगा रंगों का महापर्व।
हिंदू धर्म में होली का पर्व आपसी प्रेम, रंगों और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साल 2026...
नैनीताल से उत्तरकाशी तक, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? देखिए विस्तृत रिपोर्ट।
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज काफी हद तक सुहावना हो गया है। हालांकि, पहाड़ों...
गुणवत्ता और रफ्तार पर फोकस, संस्कृत शिक्षा सचिव का विश्वविद्यालय दौरा।
उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार एक्शन मोड में है।...

Average Rating