उद्यान मंत्री ने किया जैविक फल सब्जियों के ऑर्गेनिक मार्केट का शुभारंभ, स्वयं भी खरीदी ऑर्गेनिक सब्जी
देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून गांधी पार्क के सामने स्थित पीएमएफ़एमई स्टोर (PMFME STORE) में प्रदेश के स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित जैविक फल सब्जियों हेतु आर्गेनिक मार्केट का शुभारंभ किया। यह ऑर्गेनिक उत्पाद का मार्केट सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेगा। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने ऑर्गेनिक मार्केट से सब्जियों की खरीदारी भी की। मंत्री जोशी ने कहा इस स्टोर के खुल जाने से शहरवासी अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ऑर्गेनिक फल सब्जियां और उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद लोगों के घर में पहुंचेंगी।

उद्यान विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने दी बधाई
मंत्री जोशी ने कहा आज लोग ऑर्गेनिक की ओर जा रहे है। मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इस पहल के लिए बधाई ओर शबासी भी दी। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार एक संकल्प के साथ कार्य कर रही है वर्ष 2025 तक जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो किसानों की आय के साथ-साथ हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा शीघ्र ही देहरादून में एग्री मॉल बनने जा रहा है जिसके लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जोशी ने कहा निश्चित ही यह पहल कारगर सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उद्यान निदेशक एचएस बवेजा, मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating