सूचना विभाग में हुए 3 प्रमोशन, आशीष त्रिपाठी बने अपर निदेशक एवं नितिन उपाध्याय बने संयुक्त निदेशक
देहरादून:- सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी अब अपर निदेशक बन गए और उपनिदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं।
वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।
आपको बता दें कि वर्तमान अपर निदेशक अनिल चंदोला 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, अब आशीष त्रिपाठी प्रोमोशन पाकर अनिल चंदोला जी की जगह लेंगे।
More Stories
चार्जिंग पर मोबाइल और बाहर ताला: क्या खटीमा में किसी ने रची बड़ी साजिश?
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में गुरुवार, 19 फरवरी की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया,...
चंद्रग्रहण की वजह से बदली होली की तारीख, 4 मार्च को मनेगा रंगों का महापर्व।
हिंदू धर्म में होली का पर्व आपसी प्रेम, रंगों और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साल 2026...
नैनीताल से उत्तरकाशी तक, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? देखिए विस्तृत रिपोर्ट।
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज काफी हद तक सुहावना हो गया है। हालांकि, पहाड़ों...
गुणवत्ता और रफ्तार पर फोकस, संस्कृत शिक्षा सचिव का विश्वविद्यालय दौरा।
उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार एक्शन मोड में है।...
स्वास्थ्य सेवाओं पर CM धामी का एक्शन, दून अस्पताल प्रशासन को दिए सुधार के कड़े निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल पहुंचकर वहां उपचाराधीन वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी से मुलाकात...
पेंशन ही नहीं, सम्मान भी देगी सरकार; वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई योजना की तैयारी।
: राजनीति की गहमागहमी से दूर, उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का एक अलग रूप...

Average Rating