अवकाश उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, लोकपर्व ईगास बग्वाल पर भी रहेगा अवकाश
देहरादून: उत्तराखंड में यह दूसरा मौका होगा जब लोकपर्व ईगास बग्वाल को लेकर नए साल 2023 में सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस साल 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी रही।
वहीं अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को ईगास बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर से रहेगी सर्दियों की छुट्टी
शिक्षा विभाग की ओर से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टी रहेगी।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating