DGP अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों से कहा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया तो होगी कार्यवाई
व्यवसायी के साथ थाने में मारपीट करने वाले उपनिरीक्षक को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने निलंबित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को व्हाट्सएप के माध्यम से रामनगर के एक व्यवसायी के साथ थाने में एक उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट किये जाने सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई थी।
शिकायत की प्रथम दृष्टिया जांच कराये जाने पर आरोप सही पाये गए, जिस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा रामनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक नीरज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी दशा में पुलिस कर्मियों द्वारा अनुशासनहीनता या आम जनता के साथ दुर्व्यवहार अथवा कोई भी ऐसा कार्य जिससे पुलिस की छवि खराब होती हो, क्षम्य नहीं होगा। समय-समय पर पुलिस मुख्यालय द्वारा भी इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं, इसके बावजूद भी एक ऐसा दृष्टांत सामने आया है जो अत्यन्त आपत्तिजनक और बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी विभाग की छवि खराब करेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating