उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द होगी 5 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति
उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही शिक्षक भर्ती होने वाली है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में जल्द ही 5000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, ताकि शिक्षकों की कमी स्कूलों में न हो।
वहीं उन्होंने कहा कि हम 2025 तक मजबूत उत्तराखंड बनाएंगे। इसके लिए टीबी मुक्त, नशा मुक्त और साक्षर उत्तराखंड बनाने जा रहे हैं। इसके लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही कुमाऊं में एम्स शुरू करने के लिए भी काम किया जा रहा है। एम्स का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के इंतजाम भी ठीक किये जायेंगे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating