शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर दून के स्कूलों ने अपनी बादशाहत कायम की टॉप-10 में दून के आठ स्कूलों के नाम ‘द दून स्कूल’ और ‘वेल्हम ब्वॉयज’ पहली रैंक पर
शिक्षा क्षेत्र में दून के स्कूलों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 में दून के आठ से ज्यादा स्कूलों ने टॉप-10 में जगह बनाई। ब्वॉयज बोर्डिंग में ‘द दून स्कूल’ और ‘वेल्हम ब्वॉयज’ ने संयुक्त रूप से देश में पहली रैंक हासिल की। गर्ल्स बोर्डिंग में वेल्हम गर्ल्स को देशभर में दूसरा स्थान मिला। देश के टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में से छह स्कूल देहरादून के हैं।
को-बोर्डिंग में चौथा और छठा स्थान
को-बोर्डिंग स्कूलों की बात करें तो सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने देश में चौथी और कसीगा स्कूल देश में छठे नंबर पर आया। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की ओर से हर साल देशभर के स्कूलों की रैंकिंग जारी की जाती है। पिछले साल भी दून स्कूल ब्वॉयज बोर्डिंग में नंबर वन रहा था। लेकिन, तब वेल्हम ब्वॉयज स्कूल इस सूची में पांचवें नंबर पर आया था। अब वेल्हम ब्वॉयज भी नंबर वन पर आ गया। इसी कैटेगिरी में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल को चौथी रैंक मिली। गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल मसूरी को पांचवीं और जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल रानीखेत की सातवीं रैंक आई।
गर्ल्स एजुकेशन में भी दून का दबदबा
गर्ल्स एजुकेशन में देहरादून देश का सबसे अच्छा शहर बनकर उभरा है। देश के टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में छह स्कूल देहरादून के हैं। इनमें वेल्हम गर्ल्स दूसरे नंबर पर रहा। जबकि, ईकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल तीसरे नंबर पर आया। होपटाउन गर्ल्स चौथे, यूनिसन वर्ल्ड सातवें, वेंटेज हाल रेजिडेंशियल स्कूल आठवें और शिगाली हिल्स गर्ल्स स्कूल दसवें नंबर पर रहा।
More Stories
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...

Average Rating