स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जारी रिपोर्ट में देहरादून नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर , लेकिन हकीकत कुछ ओर
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जारी रिपोर्ट में भले ही देहरादून नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर है। साथ ही देशभर में भी निगम ने 13 अंकों का सुधार कर 69वीं रैंक हासिल की, लेकिन हकीकत यह है कि राजधानी के तमाम इलाकों में सफाई का स्तर वहीं है।
पहले की तरह ही सड़कों के किनारे, नदी, नालों और खाली स्थानों पर जहां-तहां कूड़े के ढेर नगर निगम की सफाई के दावों को मुंह चिढ़ा रहे हैं, वहीं अफसर हैं कि दफ्तर में बैठकर कागजों में शहर को साफ कर रहे हैं। दरअसल, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देहरादून नगर निगम ने काफी सुधार किया है। सर्वेक्षण के नतीजे के बाद नगर निगम खूब इतरा रहा है।
मेयर से लेकर नगर आयुक्त अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन हकीकत क्या है, इसको जानने के लिए कोई सड़क पर नहीं उतर रहा है। दफ्तर में बैठकर कागजों में ही शहर को साफ-सुथरा किया जा रहा है। शहर के पुराने साठ वार्ड ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर बने नए वार्ड। हर वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमरा रखी है।
नहीं हो रहा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान
शहर में तीन कंपनियां चेन्नई एमएसडब्ल्यू, सनलाइट मैसर्स व इकॉन घर-घर कूड़ा उठान में लगी हुई हैं। इसमें से चेन्नई एमएसडल्ब्यू 69 और सनलाइट और इकॉन 15-15 वार्ड में जिम्मा संभाले हुए हैं, लेकिन सड़कों पर पड़े कूड़े के ढेर बता रहे हैं, कि न तो घर-घर कूड़ा उठान का कार्य हो रहा और न ही सड़कों से कूड़ा उठान हो रहा है। ऐसे में नगर निगम की सफाई के दावों की पोल खुल रही है।
यहां लगे हैं कूड़े के ढेर
माजरा, तेलपुर, शिमला बाईपास रोड, बलवीर रोड, राजपुर रोड, नैशविला रोड, रायपुर रोड, चकराता रोड, निरंजनपुर रोड, कांवली रोड, पटेलनगर, तहसील चौक, हरिद्वार रोड, कारगी रोड समेत अधिकांश मोहल्लों और इलाकों में कूडे़ के ढेर निगम के दावों की पोल खोल रहे हैं।
More Stories
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...

Average Rating