हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को किए बाबा केदार के दर्शन, राज्य और राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने केदारनाथ धाम में राज्य और राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की। केदारनाथ पहुंचे निशंक ने तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। यहां से निशंक बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।
बुधवार सुबह डॉ निशंक केदारनाथ पहुंचे। करीब आधे घंटे तक उन्होंने परिवार परिजनों के साथ केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने उनसे मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मंदिर के संबंध में फैसला लेते समय तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय हक हकूकधारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर उसी अनुपात में सुविधाएं और व्यवस्थाएं भी बढ़ानी चाहिए जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

डॉ निशंक ने कहा कि वह स्थानीय लोगों की बात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाएंगे। राज्य सरकार तीर्थाटन व पर्यटन को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। मुलाकात करने वालों में केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती, संतोष त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, विनीत पोस्ती, लक्ष्मीनारायण जुगराण समेत अन्य मौजूद रहे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating