प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा जांच का राग अलाप रही कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत चरितार्थ कर रही
देहरादून: भाजपा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जनता धामी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट है, लेकिन कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी एसटीएफ अब तक टास्क पर खरी उतरी है और बड़े से बड़े अधिकारी भी सलाखों के पीछे जा चुके है। हालांकि जांच जारी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि दोषी कोई भी हो किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा।
उन्होंने कहा की सीबीआई जांच का राग अलाप रही कांग्रेस इससे जांच एजेंसियों के मनोबल को तोड़ने का ही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे छोटी मछलियों पर कार्यवाही का रोना रो रही कांग्रेस जब बड़े अधिकारियों पर फँदा कसा गया तो कांग्रेस तिलमिला गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब अदालत से भी झटका मिल गया है और इससे उसकी गलतफहमी भी मिटेगी। जब मामले मे एसटीएफ संतोषजनक जांच कर रही है तो सीबीआई जांच का औचित्य नही है।
उन्होंने कहा कि अगर, कांग्रेस को बेरोजगारों की चिंता है तो उसे जांच एजेंसियों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घपले घोटालो का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत चरितार्थ कर रही है।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating