अल्मोड़ा जनपद में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश जारी है, भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के पिपना गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, इस दौरान मकान में रह रहे एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गयी है, पुलिस ने दबे व्यक्ति का शव निकाल लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपना गांव के ग्राम प्रधान ने इस घटना की जानकारी सल्ट थाना पुलिस को दी, उन्होंने बताया कि बीती रात भारी बारिश होने से ग्राम पीपना के लक्ष्मण सिंह 62 वर्ष पुत्र मूर सिंह अपने मकान के मलबे में दब गया है। सूचना के बाद तत्काल थाना सल्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर लक्ष्मण सिंह को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया, हालांकि, तब तक उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलाधिकारी कार्यालय सभागार उधमसिंह नगर में खरीफ खरीद फसल की समीक्षा बैठक