भारी बारिश का कहर, पिपना गांव में मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत - Uttarakhand Samachar

अल्मोड़ा जनपद में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश जारी है, भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के पिपना गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, इस दौरान मकान में रह रहे एक व्यक्ति की दबने से मौत हो गयी है, पुलिस ने दबे व्यक्ति का शव निकाल लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपना गांव के ग्राम प्रधान ने इस घटना की जानकारी सल्ट थाना पुलिस को दी, उन्होंने बताया कि बीती रात भारी बारिश होने से ग्राम पीपना के लक्ष्मण सिंह 62 वर्ष पुत्र मूर सिंह अपने मकान के मलबे में दब गया है। सूचना के बाद तत्काल थाना सल्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर लक्ष्मण सिंह को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया, हालांकि, तब तक उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *