महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर भोजन माताओं को किया सम्मानित
उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। किच्छा के नगर पालिका एवं कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद कर उन्हें नमन किया गया । नगर स्थित आवास विकास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
किच्छा के लालपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में इस मौके पर भोजन माताओं को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह एवं पूर्व चिकित्सा अधिकारी कृपा शंकर राय ने भोजन माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों ने भी भोजन माताओं को उपहार दिए और भोजन माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। गांधी एवं शास्त्री जयंती के मौके पर नगर के तमाम स्कूलों में भी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating