भाजपा ने आज अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा आयोजित की, जिसमें संगठन महामंत्री बीएल संतोष हुए शामिल
आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी, श्रद्धांजलि सभा में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए, सभी ने अंकिता भंडारी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री की रेखा आर्य और धन सिंह रावत के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी की मौत से पूरा प्रदेश ही नहीं पूरा देश शोकाकुल है, उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलानी पहली प्राथमिकता है। इसी अनुरूप कार्रवाई भी की जा रही है, अंकिता भंडारी के मौत के 12 दिन बाद श्रद्धांजलि दिए जाने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसा नहीं है। पहले भी अंकिता भंडारी की मौत पर पार्टी ने दुख जताया है, अलग-अलग मौकों पर श्रद्धांजलि भी दी है।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating