लोक सेवा आयोग ने समूह ग की 12 भर्तियों के लिए कैलेंडर किया जारी
देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में समूह ग की 12 और भर्तियों का कलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 2567 पदों पर होने वाली इन भर्तियों के विज्ञापन प्रकाशन की तिथि व परीक्षा की तिथि जारी कर दी है।
बीते दिन राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ- राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ परीक्षा कलेंडर को लेकर बैठक ली। इसके बाद समूह ग की 12 भर्तियों का कलेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग चार भर्तियों का कलेंडर जारी कर चुका है अध्यक्ष डॉ- राकेश कुमार ने कहा कि आयोग सभी परीक्षा इस साल दिसंबर से अगले साल दिसंबर के बीच संपन्न करा लेगा ,समूह ग से आयोग की भर्ती कलेंडर के हिसाब से 23 परीक्षाओं में से आयोग 18 करा चुका है बाक़ी चार परीक्षा इस साल के अंत तक करा ली जाएंगी ,पीसीएस मुख्य परीक्षा 12-15 नवंबर के बीच होने जा रही है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating