सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर खटीमा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
Read Time:2 Minute, 35 Second
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर खटीमा के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा "मैं सर्वप्रथम खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को नमन करता हूं जिनकी वजह से हमें यह राज्य प्राप्त हुआ, शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी यह पता रहे कि हमारे शहीद आंदोलनकारियों की वजह से ही हमें राज्य मिला, इसके लिए शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर #AmritMahotsav के अंतर्गत पूरे देश में सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हमने ज्ञात और गुमनाम शहीदों का स्मरण किया और नमन किया" सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने, पलायन रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating