पूर्व CM हरीश रावत के करीबी रहे चंदन सिंह जीना के आवास पर ED का छापा, बेहिसाबी संपत्ति मिली
देहरादून में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM हरीश रावत के PS रहे चंदन सिंह जीना के घर छापा
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तराखंड के चर्चित UKSSSC VPDO परीक्षा-2016 से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसी कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन OSD और PA रहे चंदन सिंह जीना के आवास पर भी ED ने छापा मारा।
जानकारी के मुताबिक, ED की कार्रवाई के दौरान चंदन सिंह जीना के आवास से करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा करीब 200.5 ग्राम सोने के सिक्के और सोने की चेन भी बरामद की गई हैं।
जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान 12 लग्जरी घड़ियां भी बरामद की हैं। बरामद नकदी, सोने और अन्य कीमती सामान को लेकर ED की ओर से वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि चंदन सिंह जीना वर्ष 2014 से 2017 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के OSD और PA के तौर पर कार्यरत रहे थे। VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान उनका नाम भी जांच के दायरे में आया है।
ED ने इस मामले में सिर्फ चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष-सचिव, परीक्षा नियंत्रक और निजी कंप्यूटर एजेंसी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है।
UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच लंबे समय से चल रही है। अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से ED की कार्रवाई के बाद मामले में जांच और तेज होने की संभावना है।
फिलहाल ED की ओर से बरामद नकदी, सोने और लग्जरी सामान से जुड़े दस्तावेजों तथा वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला की ब्लीडिंग से लेकर 20 लाख के समझौते तक का दावा
देहरादून के प्रेमनगर थाने से जुड़े एक मामले में पुलिसकर्मियों पर दंपति के साथ मारपीट और कथित तौर पर उत्पीड़न...
टिकट बंटवारे और बगावत की चुनौती के बीच AAP का बड़ा फैसला, मान-चीमा को अहम जिम्मेदारी
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री...
ABVP को बड़ा झटका! गढ़वाल केंद्रीय विवि में जय हो के हिमांशु भंडारी की शानदार जीत
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में जय हो संगठन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ABVP को...
चंदन सिंह जीना के घर कैश-ज्वैलरी मिलने के बाद हरदा का इस्तीफा, सोशल मीडिया पर बताई वजह
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत...
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका, 1-2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया
देहरादून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश...
‘लड़ाई अभी अधूरी’, अंकिता हत्याकांड को लेकर 13 सितंबर को देहरादून में जुटेगा नागरिक समाज
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर जनांदोलन एक बार फिर तेज करने की तैयारी है।...

Average Rating