BSP सुप्रीमो मायावती की बड़ी बैठक, राज्यों के पार्टी प्रमुख भी हुए शामिल
लखनऊ:- बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को देशभर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रही हैं। बैठक में विभिन्न राज्यों के बसपा प्रमुख भी शामिल हुए हैं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
पिछले निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेंगी मायावती
बैठक में मायावती पिछली बैठकों के दौरान पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों पर हुए काम की समीक्षा करेंगी। वह संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही आगे की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी। पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और राज्यों में गतिविधियों को गति देने से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक में मंथन होने की संभावना है।
कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा
मायावती आगामी 9 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगी। राजधानी स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़े जरूरी पहलुओं पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
Krishna Janmashtami: मथुरा पहुंचे CM योगी, जन्मस्थान परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
मथुरा:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा में शुक्रवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।...
मरीजों के इलाज में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, यूपी में 35 डॉक्टरों पर कार्रवाई
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने और मरीजों के इलाज में लापरवाही...
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट: अगस्त में सामान्य से 24% ज्यादा बारिश, सितंबर में कम बरसेंगे बादल
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश का दौर जारी है। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में...
UP Teacher Award 2025 List: राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की पूरी सूची
गोरखपुर:- शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर उत्तर प्रदेश के उन शिक्षकों के लिए खास होने जा रहा है, जिन्होंने शिक्षा...
Mathura News: जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में उत्साह, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगी लंबी कतारें
मथुरा: - भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। कान्हा के...
वाराणसी में बाढ़ की स्थिति गंभीर, गंगा 70.28 मीटर पर; प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
वाराणसी:- काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत...

Average Rating