लखनऊ: मंत्री जयवीर सिंह निकले H1N1 पॉजिटिव, डॉक्टरों की सलाह पर क्वारंटीन

Read Time:4 Minute, 25 Second

लखनऊ:-  उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी इन्फ्लुएंजा H1N1 की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई जांच में उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। KGMU के मुताबिक, मंत्री को पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। वह फिरोजाबाद के दौरे पर थे, जिसके चलते वहां जांच नहीं करा पाए। लखनऊ वापस लौटने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराई। टेस्ट में मलेरिया की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर मंत्री ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

प्रदेश में 685 तक पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में H1N1 संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 29 अगस्त तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 551 मामले सामने आए थे। वहीं, 1 सितंबर तक यह संख्या बढ़कर 685 हो गई। यानी कुछ ही दिनों के भीतर 134 नए संक्रमित सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक मामलों वाले जिलों में गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे है। यहां अब तक 189 केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद लखनऊ में 113, मेरठ में 54 और गाजियाबाद में 32 मरीज सामने आए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक NCR के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और गाजियाबाद में ही बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश के 57 जिलों तक H1N1 संक्रमण पहुंच चुका है। फिलहाल स्वाइन फ्लू से किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विभाग ने संदिग्ध मौतों की वजह स्पष्ट करने के लिए डेथ ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की है। उन्होंने अस्पतालों में फीवर OPD और फीवर डेस्क को सक्रिय रखने के साथ पर्याप्त आइसोलेशन बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में जरूरी दवाओं और जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने, नियमित रूप से हाथ धोने और स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर जल्द जांच कराने की अपील की है।

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें।
  • हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से नियमित रूप से साफ करें।
  • बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न करें।
  • लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेकर जांच कराएं।
  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद विशेष सावधानी बरतें।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *