मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी के इन जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा

Read Time:5 Minute, 0 Second

लखनऊ/कानपुर:- उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और नदियों तथा बांधों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

कानपुर देहात में स्कूल बंद

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कानपुर देहात जिला प्रशासन ने मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। सुबह मौसम की स्थिति और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, रायबरेली और अमेठी समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा

बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शहर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बहराइच रहा सबसे गर्म, बिजनौर में सबसे कम तापमान

रविवार को बहराइच प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक था।  वहीं, बिजनौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान से करीब 4 डिग्री कम रहा।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ी मानसून की सक्रियता

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ी है। इसके चलते अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश से जहां किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है, वहीं पहले से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। प्रशासन को जलभराव और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *