यूनिट टेस्ट के दौरान बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, भूत-प्रेत की अफवाह ने बढ़ाई दहशत

Read Time:2 Minute, 18 Second

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार को एक निजी इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित कॉलेज में कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद स्कूल में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही छात्राओं में डर का माहौल बन गया और कई छात्राएं रोने लगीं। जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में कक्षा 10वीं और 11वीं की छात्राएं यूनिट टेस्ट दे रही थीं। इसी दौरान एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसी बीच एक छात्रा अचानक चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास बैठी अन्य छात्राएं घबरा गईं और कुछ छात्राएं डर के कारण रोने लगीं।

कुछ ही देर में कॉलेज में छात्राओं के बीच भूत-प्रेत की अफवाह तेजी से फैल गई। अफवाह के चलते परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया और कक्षाओं में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और छात्राओं को शांत कराया। स्कूल की प्रवक्ता नीलम ने स्पष्ट किया कि कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी, लेकिन भूत-प्रेत से जुड़ी कोई बात नहीं है और यह महज अफवाह है। स्थिति सामान्य होने के बाद स्कूल प्रशासन ने कॉलेज में छुट्टी कर दी। फिलहाल स्कूल में फैली अफवाह के बाद छात्राओं और अभिभावकों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *