उत्तराखंड कांग्रेस ने कसी चुनावी तैयारी, संगठन में जल्द होगा काम का बंटवारा
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द ही जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की नई टीम में शामिल पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां तय कर सौंपी जाएंगी। इस मुद्दे पर बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी सैलजा के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया। कांग्रेस की ओर से एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई।
बता दें कि 7 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। गणेश गोदियाल के नेतृत्व वाली इस टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव शामिल किए गए हैं। अब पार्टी के सामने इन पदाधिकारियों के बीच चुनावी और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा करने की तैयारी है। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों से किस प्रकार का काम लिया जाएगा और उन्हें किन क्षेत्रों या जिम्मेदारियों की कमान सौंपी जाएगी।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात कही गई। कांग्रेस की यह कवायद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून में तीन जगह पुलिस कार्रवाई, देशी और कच्ची शराब की बड़ी बरामदगी
देहरादून: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...
Haldwani Loot Case: 8 लाख की नकदी समेत कीमती सामान लूटा, पुलिस को बाहरी गैंग पर शक
हल्द्वानी:- नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में हथियारों के दम पर बड़ी लूट की वारदात सामने आई है।...
1 सितंबर को टनकपुर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक दिखेगी खेल प्रतिभा
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने खेल महाकुंभ के जरिए प्रदेश के दो लाख से...
उत्तराखंड में गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक घर मिलने की उम्मीद
देहरादून:- उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जरूरतमंद और पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया...
चमोली हादसा: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता मंजूर, डीएम को मिली जिम्मेदारी
चमोली:- उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF)...
चमोली में कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में तीन दिन में 11 लोग बने शिकार
चमोली:- उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा हिंसक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले...

Average Rating