Haldwani Loot Case: 8 लाख की नकदी समेत कीमती सामान लूटा, पुलिस को बाहरी गैंग पर शक

Read Time:3 Minute, 23 Second

हल्द्वानी:- नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में हथियारों के दम पर बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। मंडी चौकी क्षेत्र के एक ऑफिस में 10 से 12 हथियारबंद बदमाश घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंदूक के बल पर काबू में कर लाखों रुपये की नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

8 लाख रुपये, मोबाइल और सोने के गहने लूटे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने ऑफिस में मौजूद लोगों को हथियारों से डराया और करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन और अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात में 12 मोबाइल फोन भी बदमाश अपने साथ ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जिस ऑफिस में हुई लूट, वहां चल रही थी जुआ पार्टी

बताया जा रहा है कि जिस ऑफिस में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां उस समय जुआ पार्टी चल रही थी। पुलिस अब इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि मौके पर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कैसे पहुंची और वहां मौजूद लोगों की गतिविधियां क्या थीं।

CCTV की DVR भी साथ ले गए बदमाश

एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, पुलिस को अब तक करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन और अंगूठी समेत 12 मोबाइल फोन लूटे जाने की जानकारी मिली है। बदमाश ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। हालांकि, ऑफिस से कुछ दूरी पर लगे एक अन्य कैमरे की फुटेज में पुलिस को बदमाशों की दो गाड़ियां जाती हुई दिखाई दी हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

चार पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों और सीमावर्ती इलाकों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह उत्तराखंड से बाहर का हो सकता है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज, वाहनों की पहचान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *