सीएम ने दिए निर्देश: नंदा राजजात यात्रा के दौरान सफाई और ठहरने की व्यवस्था हो बेहतर”

Read Time:4 Minute, 56 Second

नंदा राजजात यात्रा के सफल संचालन के लिए होगा उच्च स्तरीय समिति का गठन

सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि नंदा राजजात यात्रा के सफल संचालन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए. पिछली यात्राओं के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. यात्रा से संबंधित सभी पैदल मार्गों की अच्छी व्यवस्थाओं के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए. सीएम ने यात्रा के पड़ाव पर श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर व्यवस्थाओं के साथ ही भोजन और स्नान घरों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए.

डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए. यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाए. सीएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा के दौरान हेल्पलाईन नंबर जारी किया जाए. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए.

हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था के दिए निर्देश

सीएम धामी ने मेडिकल कैंप और चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता और हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. सीएम ने कहा कि नंदा राजजात यात्रा बरसात के समय होती है, इसके दृष्टिगत संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये जाएं. यात्रा के अधिकतम पड़ाव वन क्षेत्र में होने के कारण वन और पर्यावरण की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए.

श्रद्धालुओं के लिए टेंट की हो पर्याप्त उपलब्धता : CM

मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं के लिए टेंट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया. सीएम ने कहा कि नंदा राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं का अभिलेखीकरण भी किया जाए. पर्यटन विभाग द्वारा यात्रा के पड़ावों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए. सीएम ने कहा कि नदां राजजात यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और यातायात सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए.

CS हर माह करेंगे नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

सीएम ने मुख्य सचिव को हर महीने नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए. साथ ही गढ़वाल और कुमांऊ आयुक्त को हर सप्ताह यात्रा से संबंधित तैयारियों की करने के लिए कहा. सीएम ने कहा कि गढ़वाल और कुमांऊ के जिन क्षेत्रों से श्रद्धालु और डोलियां आती हैं, उन सभी क्षेत्रों में भी सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए.

2026 में होना है ऐतिहासिक नदां देवी राजजात यात्रा का आयोजन

गौरतलब है कि उत्तराखंड में में अगले साल होने वाली 280 किमी की ऐतिहासिक नदां देवी राजजात यात्रा के भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है. सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नदां देवी राजजात और हरिद्वार कुंभ का भव्य और दिव्य आयोजन किया जाएगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *