“नारसन में तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से पीआरडी जवान धनपाल की दर्दनाक मौत”

Read Time:1 Minute, 31 Second

तेज रफ्तार कार ने ऑन ड्यूटी जवानों को मारी टक्कर

बता दें की नारसन के पास आज सुबह पीआरडी जवान धनपाल निवासी टिकोला गांव और होमगार्ड प्रदीप ड्यूटी पर तैनात थे. वह बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में गस्त कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीआरडी जवान धनपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि होमगार्ड प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया है.

घायल होमगार्ड का अस्पताल में चल रहा उपचार

घायल होमगार्ड को आनन-फानन में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने होमगार्ड की हालत गंभीर देख हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने पीआरडी जवान धनपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *