15 जून को मनाया जाएगा कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ की उम्मीद

Read Time:6 Minute, 48 Second

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम बाबा नीम करौली महाराज मंदिर का 15 जून को मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाना है। इस साल भारी संख्या में श्रद्धालु आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। SSP नैनीताल ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे यातायात योजना को देखकर ही घर से बाहर निकलें।

Traffic diverted for two days in Nainital

गौरतलब है कि पिछले साल कैंचीधाम मेले में 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, पिछले साल के मुकाबले इस बार दोगुना श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी पहाड़ों की ओर जाने वाला यातायात रामगढ के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि कैंचीधाम में वाहनों के लिए जीरो जोन बनाया गया है। कैंची धाम रूट पर पुलिस, SDRF के साथ-साथ PAC और होमगार्ड को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है। भवाली, भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा उपलब्ध कराई गई है।

बड़े वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

आगामी 14 से 16 जून की सुबह भवाली से कैंची धाम मोटर मार्ग पर सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक सभी बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 15 जून को कैंची धाम की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों, केमू, रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी और अन्य आवश्यक सेवाओं तथा दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। कैंची धाम आने वाले दोपहिया वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डांट चौराहा नैनीताल और मस्जिद तिराहा भवाली पर ही रोका जाएगा। सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैंड एक भीमताल रोड, खैरना से कैंची धाम को आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों की खैरना में पार्किंग

हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट न0-1 बैंड से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में रखा जाएगा, जबकि हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल से कैंची धाम आने वाले वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क किया जाएगा। अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क किया जाएगा। नैनीताल से पाइंस भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे और टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैंड दो, नैनीबैंड एक से खुटानी बैंड मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा।

पहाड़ों से हल्द्वानी जाने वाले वाहन क्वारब से होंगे डायवर्ट

हल्द्वानी-काठगोदाम भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे और टैक्सी वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और रानीखेत जैसे अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहन क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैंड और भीमताल से हल्द्वानी जाएंगे। रामपुर, रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की दिशा में जाने वाले वाहनों को पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से NH109 (नया हाईवे) के रास्ते लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गौलापार रोड, नारीमन तिराहे से भेजा जाएगा। वहीं बरेली, किच्छा और लालकुआं से उपर्युक्त स्थानों की ओर जाने वाले सभी वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

पर्यटक शटल सेवा माध्यम से जाएंगे कैंची धाम

काठगोदाम में यातायात के अधिक दबाव के कारण 15 जून को नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर एक मोड़ और रूसी बाईपास दो से डायवर्ट कर कालाढूंगी की दिशा में भेजा जाएगा। भवाली, भीमताल और नैनीताल क्षेत्र की निर्धारित पार्किंग स्थलों के भर जाने की स्थिति में रामपुर रोड, बरेली रोड से हल्द्वानी होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में आरटीओ फिटनेस सेंटर, प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, स्टेडियम पार्किंग में पार्क किया जाएगा। पार्किंग स्थलों से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *