कोरोना का खतरा फिर बढ़ा: हांगकांग और सिंगापुर में नए मामलों ने बढ़ाई टेंशन
पूरी दुनिया में कोरोना से हाहाकार मचने के बाद अब कोरोना ने एक बार एंट्री ले ली है। एशिया के हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। घनी आबादी वाले हांगकांग और सिंगापुर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एशिया में कोविड-19 (Covid 19) की लहर के फिर से फैलने के कारण कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
हांगकांग में वायरस का प्रकोप काफी ज्यादा है, शहर के स्वास्थ्य सुरक्षा केंद्र की संचारी रोग शाखा के प्रमुख अल्बर्ट औ ने इस हफ्ते स्थानीय मीडिया को ये बात बताई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए पॉजिटिव मामलों का प्रतिशत एक साल में उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
केंद्र के आंकड़ों से पता चलता है कि 3 मई तक के सप्ताह में 31 गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले एक साल में सबसे ज्यादा हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि मौतों सहित गंभीर मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है, जो लगभग एक साल में अपने पीक प्वाइंट पर पहुंच गई है। 3 मई को खत्म हुए सप्ताह में 31 नए मामले सामने आए।
हालांकि संक्रमण का यह आंकड़ा पिछले दो साल में देखे गए संक्रमण के शिखर से मेल नहीं खाता है। बताया जा रहा है अस्पताल में 7 मिलियन से ज्यादा लोग इस वायरस संबंधी बीमारी के कारण भर्ती हुए हैं। सिंगापुर अभी हाई अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महीने लगभग एक साल में संक्रमण संख्या पर अपना पहला अपडेट जारी किया है। 3 मई तक के सप्ताह में मामलों की अनुमानित संख्या पिछले सात दिनों की तुलना में 28% से बढ़कर 14,200 हो गई।
More Stories
गैस कटर और भारी मशीनों से काटकर निकाले जा रहे यात्री; स्पेन रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
यूरोपीय देश स्पेन से रविवार को एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। कोर्डोबा प्रांत...
ईरान में जल रहा है विद्रोह का लावा, सुरक्षाबलों के जनाजे के बीच अमेरिका को दी गई खौफनाक धमकी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जुबानी जंग अब जानलेवा धमकी तक पहुँच गई है। ईरान में जारी हिंसक...
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के कड़े तेवर और बढ़ते तनाव से दुनिया में हलचल।
तेहरान/नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों...
WWE के विंस मैकमोहन पर लगे गंभीर आरोप, विवादों के बीच कंपनी के शेयर बेचने लगे
WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन ने बेचे 250 मिलियन डॉलर के टीकेओ स्टॉक्स, नए एंटरटेनमेंट बिज़नेस की तैयारी WWE...
ग्रीस और तुर्किये में भूकंप से हाहाकार, 6.2 तीव्रता के झटके; तुर्की में तबाही की चेतावनी
एथेंस/अंकारा: ग्रीस के डोडेकेनीज द्वीप समूह में मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल...
आग का कहर जारी: कनाडा में हजारों लोगों को निकाला गया, हवा हुई जहरीली
कनाडा के तीन प्रांतों में जंगल की आग ने गंभीर रूप ले लिया है। आग की भयावहता को देखते हुए...

Average Rating