दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट कल 4 मई से शुरू हुआ था और आज भी कई सेलेब्स ने अपनी प्रजेंस से इसकी रोनक बढ़ाई। बॉलीवुड, हॉलीवुड और कई ग्लोबल स्टार्स के अलावा पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी मेट गाला 2025 इवेंट में शिरकत की और अपने शानदार लुक से सभी का दिल जीत लिया। कमला हैरिस ने भी इस साल बाकी हस्तियों की तरह मेट गाला 2025 में डेब्यू किया। कमला हैरिस ने ऑफ-व्हाइट के डिजाइनर आईबी कामारा द्वारा बनाए गया काले और व्हाइट रंग का गाउन पहना, जो कार्यक्रम के थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ से पूरी तरह मेल खाता है। फैशन डिजाइनर कामारा, जिसका पूरा नाम आईबी कामारा है, एक स्टाइलिस्ट, पत्रकार, संगीतकार, मॉडल और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं। एएनआई की एक खबर के मुताबिक, कामारा ने हॉलीवुड रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, यह गाउन हैरिस की ताकत और आत्मविश्वास को दर्शाता है, जो फैशन के मूल में हैं। 2025 मेट गाला में कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की प्रदर्शनी ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ हुई, जिसके सह-अध्यक्ष कोलमैन डोमिंगो, लुईस हैमिल्टन, A$AP रॉकी, फैरेल विलियम्स और अन्ना विंटोर थे। लेब्रोन जेम्स को मानद अध्यक्ष बनाया जाना था, लेकिन घुटने की चोट के कारण वे शामिल नहीं हो सके। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation 500 किलोमीटर की सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, पंजाब में कल राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल ‘ऑपरेशन सिंदूर’: पहलगाम हमले के बाद सेना का बड़ा एक्शन, PoK में आतंकी कैंप तबाह