पुंछ में आतंकियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए 5 शक्तिशाली IED

Read Time:3 Minute, 8 Second

जम्मू-कश्मीर:- जम्मू-कश्मीर  के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में एक ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें पांच IED बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुंछ पुलिस ने दी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले और भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई कूटनीतिक कदमों के एलान के बाद से पाकिस्तान बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। हालिया गोलीबारी की घटनाएं कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में हुईं। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का तुरंत और उचित जवाब दिया। रविवार देर रात यानी लगातार 11वीं रात भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चोकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हाल में कुछ अकारण गोलीबारी की घटनाएं नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में एक साथ हुई हैं। पीर पंजाल रेंज के उत्तर और दक्षिण दोनों में, जो पिछले उल्लंघनों से थोड़ा हटकर है। इनमें से उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा और जम्मू क्षेत्र में अखनूर के पास नियंत्रण रेखा पर लगभग हर दिन संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर परगवाल सेक्टर में भी पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई, जो सामान्य नहीं है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *