बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’ का जलवा बरकरार, रविवार को किया दमदार कलेक्शन

Read Time:3 Minute, 17 Second

रिलीज के पहले रविवार को अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने शानदार कमाई की। फिल्म ने शनिवार की तुलना में 24 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। वहीं, संजय दत्त की ‘द भूतनी’ को भी छुट्टी का लाभ मिला और फिल्म करोड़ के आंकड़े को रिलीज के बाद पहली बार छू पाई। हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ की कमाई में भी बढ़त देखी गई और अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की कमाई में भी इजाफा हुआ। जानते हैं रविवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?

‘रेड 2’ ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए 22.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अजय देवगन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 19.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। हालांकि, बीच के कुछ दिनों में इसकी रफ्तार धीमी हुई लेकिन छुट्टी के दिन दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया। फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 71.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

संजय दत्त की ‘द भूतनी’ को भी छुट्टी का लाभ मिला। रिलीज के बाद पहली बार रविवार को इसने करोड़ के आंकड़े को छुआ है। फिल्म ने रविवार को 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ ही संजय दत्त की ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन यह फिल्म पहले दिन ही कमजोर साबित हुई। हालांकि, वीकएंड पर इसके कारोबार में कुछ सुधार देखा गया। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 3.33 करोड़ रुपये कमाए हैं। एमसीयू की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी वीकएंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। रविवार को इसने 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। 3.85 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म ने अब तक कुल 11.08 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस से की है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस से ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस से 2.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 150 करोड़ रुपये के आस-पास के बजट में बनी फिल्म के ऊपर फ्लॉप होने का खतरा भी मंडरा रहा है, क्योंकि फिल्म ने अब तक 80.21 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *