शराब कारोबारियों के लिए मौका, चंडीगढ़ में 48 दुकानों की नीलामी आज
चंडीगढ़:- चंडीगढ़ शहर में 48 शराब के ठेकों के लिए आज नीलामी होगी। इन ठेकों की एक माह में दूसरी बार नीलामी हो रही है। शहर में इस समय 50 फीसद शराब के ठेके खाली पड़े है क्योंकि जिन 48 ठेकों की फिर से नीलामी हो रही है। प्रशासन ने इन ठेकों का लाइसेंस बैंक गारंटी जमा न होने के कारण रद्द कर दिया था। जिस कारण अब यह शराब के ठेके बंद पड़े हैं। लेकिन हाईकोर्ट ने इन ठेकेदारों को 21 अप्रैल को होने वाली नीलामी में भाग लेने की मंजूरी दे दी है। प्रशासन ने इन ठेकेदारों के नीलामी में भाग लेने पर पाबंदी लगाई थी। जिसको ठेकेदारों ने हाईकोर्ट में अरजी दाखिल करके चुनौती दी। इस समय शहर में जो ठेके चल रहे हैं वहां पर दो से ढाई गुना महंगे रेट पर शराब बिक रही है। प्रशासन की नई आबकारी नीति के तहत कुल 97 ठेकों की साइट तय की गई थी। शहर में शराब की कालाबाजारी शुरू हो गई है। वाइन कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने भी अलग से नीलामी प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अरजी दाखिल की हुई है जो कि विचाराधीन है जिसकी सुनवाई की अगली तारीख 24 अप्रैल को होनी है।
सेक्टर-20 के जिस शराब के ठेके की 55 करोड़ रुपये की बोली लगी थी उसकी नीलामी को भी खारिज कर दिया गया है अब इस ठेके की भी नीलामी फिर से 21 अप्रैल को होगी। वाइन कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन का आरोप है कि जो ठेके इस समय चल भी रहे हैं वह भी एक या दो परिवार के सदस्यों के नाम पर है इसलिए शराब महंगी बिक रही है। इस बार की आबकारी नीति से प्रशासन ने 800 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। आबकारी नीति 2025-26 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है, कि अधिकतम 10 ठेके ही व्यक्तियों के फर्म कंपनी एसोसिएशन को आवंटित की जाएंगी। वाइन कान्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने भी प्रशासक से टेंडरिंग प्रक्रिया की ईडी और सीबीआई जांच की मांग की थी।जिसके बाद एसोसिएशन ने सीबीआइ और ईडी को पत्र लिखा है।
More Stories
सीमा पार से लाई गई विदेशी बंदूकें बरामद, जुगराज सिंह के तीन साथी गिरफ्तार
अमृतसर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सीमा पार से तस्करी करके लाए गए छह अत्याधुनिक विदेशी हथियारों के साथ जुगराज सिंह...
पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा: SC वर्ग के 68 करोड़ के ऋण माफ, हजारों परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के 4727 लोगों का कर्ज माफ कर दिया है। यह कर्ज 31 जनवरी 2020...
लुधियाना में बदमाशों का तांडव: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी से हड़कंप
लुधियाना: थाना लाडोवाल के अधीन गांव बग्गा कला में 29 मई की रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
मास्टरमाइंड गिरफ्तार: पंजाब में 30 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का भंडाफोड़
चंडीगढ़ स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की ज़ोनल यूनिट ने एक बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले का भंडाफोड़ किया है।...
काला कारोबार बेखौफ! बठिंडा में दो ट्रकों से 80 लीटर इथेनॉल जब्त, 9 गिरफ्तार
पंजाब सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बठिंडा के गांव कोटशमीर में नवराज ढाबे पर छापेमारी...
कार सवार हेरोइन तस्कर गुरदासपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ा, बड़ी खेप बरामद
बटाला। बटाला में थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने 510 ग्राम हैरोइन और क्रेटा कार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

Average Rating