मथुरा एसएसपी की कार्यशैली ने जीता लोगों का दिल, किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश:- नवागत एसएसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को थाना गोवर्धन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना जब अधिकारियों को लगी तो उनमें खलबली मच गई। आनन-फानन व्यवस्था दुरुस्त की गईं। इस दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस गोल्डी गुप्ता के साथ बाइक से परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण भी किया।
एसएसपी श्लोक सिंह ने थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण करते हुए थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को देखा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्त कार्रवाई का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करने के निर्देश दिए। बीट आरक्षी व मुख्य आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक भ्रमणशील रहकर लोगों से नियमित संपर्क में रहने को कहा। इसके बाद उन्होंने दानघाटी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाइक से परिक्रमा मार्ग का भी अवलोकन किया। सीओ आलोक सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस और थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता, क्राइम इंस्पेक्टर संजीव दुबे, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार, अंशू कौशिक आदि मौजूद रहे।
More Stories
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 47 हजार करोड़ से ज्यादा उद्योग-ग्राम विकास-ऊर्जा पर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।...
UP Rain News: लखनऊ में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो...
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...

Average Rating