मस्जिदें और मदरसों के छीने जाने की बात महज अफवाह:- शहाबुद्दीन रजवी
बरेली:- वक्फ संशोधन कानून से आम मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं है, बल्कि फायदा होगा। इस कानून से धार्मिक स्थलों को भी किसी तरह का खतरा नहीं है। कुछ राजनीतिक लोग मुसलमानों को गुमराह करने में लगे हैं कि मस्जिदें और मदरसे छीन लिए जाएंगे। इस तरह की बातें मुसलमानों को भ्रमित करने, उकसाने और भड़काने वाली हैं। यह बातें आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस वार्ता में कहीं। बरेलवी मौलाना ने मुसलमानों से अनुरोध करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने से परहेज करें।
बरेलवी मौलाना ने कहा कि वक्फ कानून से घबराने और डरने की जरूरत नहीं है, और न ही कोई उग्र धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। मौलाना ने कहा कि सीएए के प्रकरण में राजनीतिक लोगों के बहकावे में मुसलमान सड़कों पर उतरे और धरना प्रदर्शन किए। घटनाएं उग्र होने पर उत्तर प्रदेश में 27 नौजवानों की मृत्यु हो गई और सैकड़ों को जेल में जाना पड़ा, इसलिए अमन व शांति के साथ अपनी बात को रखें।
मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून गरीब व कमजोर मुसलमानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेगा। इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा, अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं की मदद हाेगी। स्कूल, कालेज, मदरसे, हास्पिटल और अनाथालय खोले जाएंगे, जिससे गरीब मुसलमानों का पिछड़ापन दूर होगा। मौलाना ने कहा कि मस्जिदों, मदरसों, ईदगाहों, कब्रिस्तानों, दरगाहों को कोई खतरा नहीं है। इन धार्मिक स्थलों में हुकूमत कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इस दौरान मौलाना अनीस उर रहमान, मौलाना मुजाहिद हुसैन, रोमान अंसारी, असलम खां, काशीफल अली, फूल मियां आदि मौजूद रहे।
More Stories
प्रयागराज पुलिस का एक्शन, तीन हत्याओं के आरोपी को एनकाउंटर के बाद दबोचा
प्रयागराज:- शाहगंज थाना क्षेत्र में तीन मूक-बधिर लोगों की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है।...
घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी, योगी बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में घुमंतू समाज को अब जीवनयापन के लिए दर-दर भटकने के...
अतीक अहमद परिवार पर फिर दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेटे आबान का निधन
प्रयागराज से झांसी जा रहे लोगों की कार गुरुवार को झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे...
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 47 हजार करोड़ से ज्यादा उद्योग-ग्राम विकास-ऊर्जा पर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।...
UP Rain News: लखनऊ में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो...
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...

Average Rating