सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ ईदगाह पर पहुंचकर दी ईद की बधाई
ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। ईद की सेवइयां भी खाता हूं। उनका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बीते 27 साल से लगतार ईद के मौके पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को बधाई देता हूं। आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।
More Stories
27 लाख रुपये के लेनदेन पर विवाद, भाजपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रुपयों के लेनदेन से जुड़ा एक मामला पुलिस तक पहुंच गया है। भाजपा के...
इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर मंडलायुक्त, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश कैडर के 2009 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को गोरखपुर मंडल के...
अंबेडकरनगर में विकास का नया अध्याय, मुख्यमंत्री योगी करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण
अंबेडकरनगर:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम आलापुर तहसील के...
प्रयागराज पुलिस का एक्शन, तीन हत्याओं के आरोपी को एनकाउंटर के बाद दबोचा
प्रयागराज:- शाहगंज थाना क्षेत्र में तीन मूक-बधिर लोगों की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है।...
घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी, योगी बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में घुमंतू समाज को अब जीवनयापन के लिए दर-दर भटकने के...
अतीक अहमद परिवार पर फिर दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेटे आबान का निधन
प्रयागराज से झांसी जा रहे लोगों की कार गुरुवार को झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे...

Average Rating