पंजाब विधानसभा में कांग्रेस का विरोध, बाजवा के बयान पर आप ने की माफी की मांग
पंजाब विधानसभा सत्र में बुधवार को बजट पेश किए जाने के बाद वीरवार को सत्र शुरू होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रतिपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से बुधवार आप के राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल मॉडल को लेकर दिए गए बयान पर वीरवार को को सदन में फिर माहौल गरमा गया। आप विधायकों ने मांग की कि बाजवा सीचेवाल को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगें। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या यह बयान पूरी कांग्रेस का है या सिर्फ प्रताप सिंह बाजवा का व्यक्तिगत विचार है।
सांसद सीचेवाल को लेकर कांग्रेस व आप सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आप विधायकों ने बाजवा से माफी की मांग की। आप विधायकों ने इसके बारे वॉकआउट कर दिया। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि सदन में शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह ने भारत रत्न देने की मांग को लेकर प्रस्ताव पास करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आप शहीद भगत सिंह का सम्मान नहीं करती है। इसके बाद सदन में माहौल गर्माता देख कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। ऐसे में अभी सदन की कार्रवाई रुक गई है। दोबारा शुरू हुई सदन की कार्यवाही के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा पंजाब विधानसभा में कार्रवाई देखने पहुंचे। आप के राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल को नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से ठेकेदार कहकर अपमान करने के मामले में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने निंदा प्रस्ताव पेश किया, सत्ता पक्ष ने निंदा प्रस्ताव पास किया है।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating