बालिका गृह से 13 नाबालिग लड़कियों के फरार होने से प्रशासन के होश उड़े, अधिकारियों ने शुरू की जांच
बिहार:- सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड स्थित भैंसखाल में स्थित बालिका गृह से 13 लड़कियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां वार्डन और गार्ड को चकमा देकर बीती रात अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक-एक कर फरार हो गईं। इस बालिका गृह में आर्केस्ट्रा और अन्य मामलों से मुक्त करवाई गईं नाबालिग लड़कियां रहती हैं। इधर, जैसे ही इस घटना की सूचना प्रशासन को मिली, अधिकारियों के होश उड़ गए।
लड़कियों के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो कुछ परिजन बालिका गृह पहुंचे और वार्डन और गार्ड की मिलीभगत का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों में ज्यादातर सारण और गोपालगंज जिलों की रहने वाली हैं। वार्डन रिंकु झा ने जीरादेई थाना में आवेदन देकर 13 लड़कियों के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद, एडीएम और डीएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। लड़कियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जीरादेई थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि वार्डन रिंकु झा से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फरार लड़कियों की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़कियों की खोज में जुटी हैं। और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
More Stories
पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: नरोत्तम मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया उपचुनाव को लेकर...
LAC पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों ने दोहराई प्रतिबद्धता
भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए गठित वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन...
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...

Average Rating