मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पंजाब में जिम्मेदारी, आम आदमी पार्टी ने की घोषणा
चंडीगढ़:- आम आदमी पार्टी के 3 बड़े नेताओं की पंजाब में एंट्री होनी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी बनाया गया है। पहले प्रभारी की जिम्मेदारी जरनैल सिंह और सह प्रभारी की जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास थी। जरनैल सिंह और राघव चड्ढा पिछले लंबे समय पंजाब की राजनीति में सक्रिय नहीं थे।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब में बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। मनीष सिसोदिया लगातार पंजाब का दौरा कर रहे थे। यह बदलाव तब किया गया है, जब लुधियाना में पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को यहां से मैदान में उतारा है और चर्चा है कि अरोड़ा के जीतने के बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा में जा सकते हैं। अभी तक मनीष सिसोदिया के पंजाब दौरे को लेकर के विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था, लेकिन उनके प्रभारी बनने के बाद अब उनका रास्ता पंजाब में खुल गया है। मनीष सिसोदिया पार्टी में नंबर 2 की भूमिका में है। दिल्ली में हार के बाद से पंजाब ही एकमात्र ऐसा राज्य रह गया है, जहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आज चार राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्ति किया है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पंकज गुप्ता को गोवा तो संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज को दी गई है। वहीं, महराज मलिक को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
More Stories
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...
सुप्रीम कोर्ट बोला- राजनीति में आए हैं तो विरोध से क्यों डरती हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका देते हुए उनकी उस याचिका पर...
IAF की पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्होंने पूरा किया Fighter Combat Leader कोर्स
भारतीय वायु सेना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत देश की पहली महिला...
पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: नरोत्तम मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया उपचुनाव को लेकर...
LAC पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों ने दोहराई प्रतिबद्धता
भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए गठित वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन...
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...

Average Rating