लोकायुक्त समिति के फैसले के बाद सीएम धामी ने पैनल तैयार करने की प्रक्रिया की शुरुआत की
देहरादून:- लोकायुक्त के लिए चयन समिति बनेगी। इसके लिए पैनल तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम आवास में हुई लोकायुक्त समिति बैठक में यह निर्णय लिया गया। मार्च में एक बैठक फिर होगी। समिति के निर्देश के बाद अब चयन समिति के सदस्यों के लिए अधिकारियों का पैनल तैयार होगा।
शनिवार को ही राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त पद पर चयन को लेकर बैठक हुई। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए। बता दें कि राज्य सूचना आयुक्त विपिन चंद घिल्डियाल का कार्यकाल तीन मार्च को समाप्त हो रहा है।
वह प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त भी हैं। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के दो पद खाली हो जाएंगे। इनके लिए पहले ही आवेदन मांगे जा चुके हैं। माना जा रहा है तीन मार्च से पहले समिति बैठक करके मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त पर निर्णय ले लेगी।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating