सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी में भूकंप की अफवाह फैलने से डर का माहौल, पुलिस ने किया हस्तक्षेप - Uttarakhand Samachar

उत्तरकाशी में देर रात सोशल मीडिया पर भूकंप आने की अफवाह उड़ा दी गई। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में देर रात्रि सोशल मीडिया पर बड़े भूकंप की अफवाह और फर्जी पोस्ट के चलते भैरव चौक पर लोग भारी संख्या में घरों से बाहर निकलकर परशुराम मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए है।

शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैली कि देर रात्रि बड़ा भूकंप आने वाला है। इस फर्जी खबर से सहमे लोग कुछ स्थानों भैरव चौक, गंगोरी, तिलोथ और मुख्य बाजार में कुछ स्थानों पर रात्रि में घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मिडिया पर चल रही पोस्ट को फर्जी बताते हुए संयम बरतने की अपील की है। पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *