खिरचना में पहाड़ी दरकने से बची बड़ी घटना, यात्री और वाहन चालक राहत की सांस लेने में सफल
पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। हाईवे बंद होने से यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही और यात्रियों, वाहन चालकों को आवाजाही शुरू होने का घंटों इंतजार करना पड़ा। किसी तरह बीआरओ ने बोल्डर और मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कराई।पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर खिरचना के पास अचाकर पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। इस हाईवे पर हर रोज बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। आदि कैलाश, नारायण आश्रम, मुनस्यारी सहित अन्य पर्यटक स्थलों को हर रोज कई पर्यटक भी इसी हाईवे से होकर पहुंचते हैं। संयोग से कोई भी वाहन बोल्डरों की चपेट में नहीं आया और बड़ी घटना होने से बच गई।हाईवे बंद होने से 150 से अधिक वाहन और 400 से अधिक यात्री फंसे रहे। यात्रियों और वाहन चालकों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना के बाद बीआरओ ने मौके पर जेसीबी भेजकर मलबा और बोल्डर हटाए। तीन घंटे बाद आवाजाही शुरू होने पर यात्री और वाहन चालक अपने गंतव्य को रवाना हुए और उन्होंने राहत की सांस ली।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating