उत्तरकाशी में अग्निकांड में मलबे से महिला का शव निकाला गया, पुनर्वास कार्य शुरू
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सावणी गांव के कई घरों में रात आग लग गई। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन सहित पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई। वहीं, इस अग्निकांड में रात में लापता बुजुर्ग महिला का शव सुबह मिला। एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य के दौरान जले हुए मकान के मलबे के नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान ब्रह्मा देवी(75) पत्नी नेगी सिंह के रूप में हुई है।
घटना रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है। सावणी गांव में मौके पर मौजूद ग्रामीण ने बताया कि करीब 15 भवन जलकर राख हो गये हैं। आग पर सुबह तक काबू पाया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
सीएम ने दिए पुनर्वास के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating