महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पहुंची राज्यमंत्री गुलाब देवी की गाड़ी पर युवक ने फेंके पत्थर
चंदौसी में सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ीं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी की दो गाड़ियों समेत तीन गाड़ियों पर एक युवक ने पत्थर फेंके। राज्यमंत्री की एक गाड़ी का अगला शीशा चटक गया।
गनीमत रही घटना के वक्त राज्यमंत्री प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गई थीं। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। युवक नशे की हालत में बताया जा रहा है। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया।
आरपीएफ के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी सोमवार की रात करीब आठ बजे दो इनोवा गाड़ी से लिंक एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची थीं। उनके साथ दो इनोवा गाड़ी थीं। स्टेशन पहुंचने पर राज्यमंत्री अपने समर्थकों के साथ स्टेशन के अंदर चली गईं।
जबकि उनकी दोनों इनोवा गाड़ी स्टेशन परिसर में खड़ी थी। जहां एक अन्य गाड़ी भी खड़ी थी। उसी समय एक युवक वहां पहुंचा और तीनों गाड़ियों पर पत्थर फेंकने लगा। जिससे अफरातफरी मच गई। पता लगने पर आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में ले लिया और जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी युवक को नशे में बता रही है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating