कांग्रेस की बैठक में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों पर विचार, पहली सूची की घोषणा
नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस दिग्गजों की मैराथन बैठक हुई। जिला प्रभारियों व आंतरिक सर्वे रिपोर्ट के साथ ही जिलों के वरिष्ठ नेताओं की राय लेकर नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन चला। शुक्रवार को तीसरे दिन भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। जिसके बाद देर रात प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने तीन मेयर के प्रत्याशियों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जोशी का कहना था कि दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
नगर निगम के 100 वार्डों के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। कांग्रेस ने वार्डों के लिए पैनल तैयार कर रायशुमारी के लिए निकाय प्रभारी प्रकाश जोशी के पास भेज दिया था, जिसके बाद इस पैनल पर विस प्रत्याशियों सहित अन्य नेताओं की भी राय ली गई। सूत्रों की माने तो कांग्रेस करीब 40 वार्डों में प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं, बस किसी प्रकार की कोई चूक ना हो जाए, इसलिए सामने की वाले की रणनीति देखी जा रही है।
चूक नहीं चाहती कांग्रेस, जीत के लिए बदल सकती है प्रत्याशी
देहरादून नगर निगम कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पिछली बार यहां भाजपा के 60 वार्डों में कमल खिला था और 34 में कांग्रेस जीती थी। छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस हर हाल में यहां बहुमत चाहती है। इसलिए किसी प्रकार की चूक नहीं चाहती। वार्डों में तालमेल बैठाने के लिए सूची तैयार हो गई।
शनिवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में प्रदेश के कई वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता भुवन कापड़ी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating