मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामना। कहा आप सभी को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! श्री बदरी-केदार से आप सभी के सफल, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे। एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। प्रिय प्रदेशवासियों, वर्ष 2024 के आगमन पर सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि, संयम और सफ़लता की मंगलकामनाओं के साथ आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए इस नववर्ष प्रदेश की उन्नति में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने कहा एच राज्य सरकार द्वारा सभी निर्णय प्रदेश के हित में लिए जा रहे है कांग्रेस की बैठक में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों पर विचार, पहली सूची की घोषणा