शिवचरन कश्यप का अश्लील वीडियो फिर से वायरल, समाजवादी पार्टी में राजनीति गरमाई
उत्तर प्रदेश:- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसके बाद सपा की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। जिलाध्यक्ष ने रविवार को कैंट थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर वीडियो कॉल करने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही, इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो साल पहले अज्ञात नंबर से उनके पास 9394884428 नंबर से वीडियो कॉल आई थी, जिसमें महिला ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी थी।
उन्होंने मना किया और वीडियो कॉल काट दी। कुछ ही देर में दूसरी कॉल आई। पचास हजार रुपये मांगे गए। न देने पर वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी गई। अब काफी दिन बाद एक बार फिर वही पुराना वीडियो वायरल किया गया है। इसके पीछे उनके सियासी विरोधी भी हो सकते हैं। जांच करके उन सभी नामों को उजागर किया जाए जिन्होंने यह वीडियो बनवाया और वायरल किया।
सपा की सियासत में खेमेबंदी है। जब खींचतान बढ़ती है, तब ऐसे वीडियो वायरल होते रहे हैं। एक वीडियो इससे पहले भी आया था, जो शराब ठेके का था। जिलाध्यक्ष के समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं, लेकिन मीडिया के सामने सीधे वार नहीं कर रहे। अलबत्ता, दोनों एक-दूसरे की कमियां गिनाते हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नेतृत्व को उन्होंने हकीकत से अवगत कराया है। यह भी बताया है कि कुछ लोग उन्हें पद से हटवाना चाहते हैं।
More Stories
प्रयागराज पुलिस का एक्शन, तीन हत्याओं के आरोपी को एनकाउंटर के बाद दबोचा
प्रयागराज:- शाहगंज थाना क्षेत्र में तीन मूक-बधिर लोगों की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है।...
घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी, योगी बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में घुमंतू समाज को अब जीवनयापन के लिए दर-दर भटकने के...
अतीक अहमद परिवार पर फिर दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेटे आबान का निधन
प्रयागराज से झांसी जा रहे लोगों की कार गुरुवार को झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे...
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 47 हजार करोड़ से ज्यादा उद्योग-ग्राम विकास-ऊर्जा पर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।...
UP Rain News: लखनऊ में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो...
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...

Average Rating